Posts

Showing posts from February, 2022

असफल होने के कारण

Image
                                असफल होने के कारण हर व्यक्ति जीवन में कभी ना कभी तो असफल जरूर हुआ है। आप इतिहास से कुछ महान वैज्ञानिक, लेखक, उद्यमी, खिलाड़ी, अभिनेता, आदि का नाम याद करिए और उनके बारे में पढ़िए। शायद ही कोई ऐसा महान व्यक्ति होगा जिसने अपने जीवन में असफलता का सामना नहीं किया होगा। असफल होने पर बहुत दर्द होता है। ऐसा महसूस होता है कि हमारी मेहनत का परिणाम हमें क्यों नहीं मिला, क्या कमी रह गई थी, अगली बार प्रयास करना सही होगा क्या, क्या मैं हार मान लूँ और कुछ और करूं? क्या आप मानेंगे अगर मैं कहूं कि सफलता का असली रहस्य असफलता है?  जब आप असफल होते हैं तो आप और बेहतर तरीके से जान पाते हैं कि आप जीवन में क्या चाहते हैं और क्यों चाहते हैं? अगर आपने असफलता का सामना किया है तो आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। ऐसा भी तो हो सकता है कि असफलता एक बुरा अंत नहीं बल्कि एक अच्छी शुरुआत बन जाए। दरअसल, अगर हमें जीवन में हर चीज़ आसानी से मिलने लगेगी तो हम काफी अभिमानी बन जाएंगे और अपने आप को दुनिया में...