व्यवहार कुशलता
व्यवहार कुशलता
आपकी सफलता बहुत कुछ आपके व्यवहार कुशलता पर निर्भर करती हैं । सफलता के लिए दूसरों को प्रभाव मे लेना व उन्हे प्रभाव मे बनाकर रखना बहुत ही आवश्यक हैं । एक बार किसी को प्रभाव मे तो आप अपनी लुभावनी बातो से ले सकते हैं , लेकिन हमेशा प्रभाव मे बनाये रखने के लिए आपके अंदर सच्चाई व ईमानदारी का होना बहुत ही जरूरी हैं । व्यवहार कुशलता मतलब केवल वाक्पटुता नहीं हैं बल्कि व्यवहार कुशलता का मतलब दूसरों के प्रति अपने मन मे सद्भावना रखना ओर जरूरत पड़ने पर उसको प्रदर्शित करना हैं । केवल दिखावटी व्यवहार कुशलता आपकी सफलता मे बाधा बन सकती हैं , लोग आपके सामने क्या बोलते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं हैं , लोग आपके पीछे से क्या बोलते हैं यह महत्वपूर्ण हैं ।
विशेष :-
व्यवहार 100 प्रतिशत अच्छा होना चाहिए यदि 10 प्रतिशत भी खराब हुआ तो 90 प्रतिशत को भी व्यर्थ कर देगा ।

Comments
Post a Comment