जीवन मे कभी हार मत मानो

                                        जीवन मे कभी हार मत मानो 


हम सभी को यह बात बिल्कुल नहीं भूलनी चाहिए कि हमारे अंदर असीम शक्ति है क्योंकि हमारे अंदर वह शक्ति है जो बड़ी से बड़ी हार को भी जीत में बदल सकती है तो दोस्तों कोई भी छोटी या बड़ी हार आपकी लाइफ को डिफाइन नहीं कर सकती है आप इसे दोबारा जीत में बदल सकते हैं इसलिए मैंने कहा है कि रास्ते कभी खत्म नहीं होते बस हम हिम्मत हार जाते हैं 

जब तक सफलता न मिल जाए, तब तक हार नहीं माननी चाहिए जो लोग सफलता पाना चाहते हैं, उन्हें अंतिम पल तक हिम्मत नहीं हारना चाहिए। जिस पल हम हार मान लेते हैं, उसी समय हम असफल हो जाते हैं।  Speech On Never Give Up             

               हार हो जाती हैं जब मान लिया जाता हैं

               जीत तब होती हैं जब ठान लिया जाता हैं 

                तुमको गिराने की लाख साजिश करे कोई ,

                पर तुम संभाल कर तो देखो । 

                तुम्हारी रौशनी से होगा रौशन जमाना 

                कभी चिरागो की तरह जलकर तो देखो ।। 

                आंधियों मे चिराग की तरह जालना कैसे सीखोगे । 

                जबतक ठोकर नहीं लगेगी चलना कैसे सीखोगे ।। 

हार हरता हैै प्रसन्‍नता और अभिमान को
हार हरता है सुख, चैन को कर्म ज्ञान को।।

पर हार है क्‍या, भाव है या मन, कर्म का व्‍यवसाय हैै
हार तेरा कर्म नहीं मन का बुझा बस छोटा स्‍वभाव है।।

ऐसे में आपकी हार का अर्थ कभी भी यह नहीं कि यह अंत है। यह आपके द्वारा चलने वाले कर्म की निरंतरता का छोटा मर्ज है। इसे अपनी समझदारी और दृढ़ता की औषधि से आप ठीक कर सकते हैंं। आप इसे अपनी चेस्‍टा से चिता में बदल जीवन को सजा सकते हैं। हार जरूरी है उतना ही जितना सब्‍जी, चटनी और अन्‍य व्‍यंजनों में स्‍वाद के लिए मिर्च की उपस्थिति। यह आपके कर्म में उतना जरूर हो जितना भोजन की नमक है जरूरी। पर इससे अधिक न हो, इसके लिए आपकी चेस्‍टा, चाहत, निरंतरता, कर्मठता का होना जरूरी हैैै।

ऐसे मेें आपके जीवन में हार जीत की पहली कड़ी लाता है। बस इसे सही से देखेें। मनोबल को ऊंचा रखें। और अपनी विजय को लेेेेकर आशांवित भाव से प्रयासरत हो कर्म करें। जब सूर्य ढ़ता है तो उदय भी होगा। भरोसा कीजिए। हार को गले का हार बनाने से बेहतर है कि अपने चरणों के नीचें फैलाकर कोमल राह बना लें और अपने कर्म और पूर्ण भरोसे से इस पर चलते हुए अपने लक्ष्‍य को माथे का मुकुट बना लें।

 

नोट :- इन्सानो को कभी ज़िंदगी के उतार - चढ़ाव से हार नहीं मानना चाहिए । 




Athlete Chand Singh Rohilla 



 






Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मेरी पहली विदेश यात्रा मलेशिया ( पेनांग )

ध्यान (क्रिया)

शिक्षक दिवस