Posts

ध्यान (क्रिया)

                                                                            ध्यान (क्रिया) ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक प्रथा है जिसे विभिन्न संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में माना गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मन को चेतना की एक विशेष अवस्था में लाना होता है, जिससे आत्मा के विकास, मानसिक शांति, और आत्मज्ञान का प्राप्ति हो सके। ध्यान करने से अनेक तरह के लाभ होते हैं, जैसे कि शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्थिति में सुधार, चिंता से मुक्ति, और आत्मानुभूति। विभिन्न परंपराओं और धार्मिक सिद्धांतों में ध्यान का महत्वपूर्ण स्थान है। योगिक ध्यान जैसे कि पतंजलि के योगसूत्र में बताया गया है, वहाँ ध्यान को एक साधना के रूप में प्रस्तुत किया गया है जो मन को वश में करने और आत्मा के साथ संयोग स्थापित करने का माध्यम है। ध्यान से न केवल मानसिक और आध्यात्मिक विक...

सफलता का रास्ता

Image
            सफलता का रास्ता  समय एक सा नहीं रहता है, मगर समय बदलने के इंतजार में हम हाथ पर हाथ रखकर भी नहीं बैठ सकते, ऐसे मेें आज मैं आपको कुछ ऐसी बातें बता रहा हूँ, जिन्हें अपनाने से बुरे समय में आपके लिए रास्ते बन सकते हैं। समय और परिस्थिति के हिसाब से जितनी जल्दी हो सके खुद को ढालने की कोशिश करें। आज में रहकर 30 साल पीछे की बात करना बेवकूफी है। ऐसा करने से बचें। कई बार लक्ष्य बहुत कठिन होता है और हमारी योग्यताएं छोटी होती हैं। ऐसे में एक ही लक्ष्य पर लकीर के फकीर ना बनें। अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को समझें और उसके हिसाब से लक्ष्य तय करें।  -करियर, प्रोफेशन और निजी जिंदगी से जुड़ी हर व्यक्ति की कुछ इच्छाएं होती हैं। ज्यादातर लोग अपने सपनों को पूरा करने की प्लानिंग भी करते हैं। यह सच है कि सपनों को पूरा करना आसान नहीं होता है सिर्फ अच्छी प्लानिंग से लक्ष्य नहीं पाया जा सकता है। इसके लिए उतनी ही मेहनत भी करनी पड़ती है। लक्ष्य प्राप्ति के रास्ते में इस बात का ध्यान रखें कि मेहनत, प्लानिंग, स्मार्टनेस और सही दिशा में हो।  किसी भी हा...

साहस ओर लगन

Image
                                                              साहस ओर लगन                                               दोस्तों साहस हो तो सफल होने के साधन भी मिल जाते हैं  ।  बहुत बार लोगो के मन में यह प्रश्न उठता है कि साधन होने पर इंसान साहसिक सफलताएं प्राप्त कर सकता है या अन्तःक्षेत्र में प्रचण्ड इच्छाशक्ति रहने पर अद्भुत कार्य कर सकने की क्षमता एवं सुविधा जुटा सकता है।   मनुष्य पुरुषार्थ का पुतला है ,  उसकी शक्ति और सामर्थ्य का अन्त नहीं। वह बड़े से बड़े संकटों से लड़ सकता है और असम्भव के बीच सम्भव की अभिनव किरणें उत्पन्न कर सकता है शर्त यही है। कि वह अपने को समझे और अपनी सामर्थ्य को मूर्त रूप देने के लिए साहस को कार्यान्वित करे।   लगन एक छोटा सा शब्द है लेकिन जिसे लग जाती है उसका जीवन ...

भाग्य

Image
                                                                        भाग्य इस दुनिया के किसी भी असफल आदमी से आप पूछ लें कि वह असफल क्यों हुआ तो वह यही कहेगा, सफलता पाने के लिए किश्मत या भाग्य का होना जरूरी है। मेरी किश्मत में नहीं लिखा था इसलिए मैं सफल नहीं हो पाया, या मैं वो चीजें हासिल नहीं कर पाया। इस दुनिया में भाग्य नाम की कोई चीज है भी या नहीं! इस विवादपूर्ण सवाल में मैं नहीं फंसना चाहता लेकिन जो व्यक्ति सही दिशा में कड़ी मेहनत कर रहा है, वह आज नहीं तो कल जरूर सफल होगा। यह सिर्फ और सिर्फ उसी के ऊपर निर्भर करता है कि वह सफल होना चाहता है या हारकर बैठना। भाग्यवादी नजरिये के लोग अपनी सफलता और असफलता दोनों के लिए भाग्य या अपनी किश्मत को ही क्रेडिट देते हैं। उनके मन में ऐसा बैठ चुका होता है कि वे चाहे लाख कोशिश क्यों न कर लें, उनके साथ वही होगा जो उनकी किश्मत में लिखा होगा। इसलिए ऐसी सोच वाले लोग कभी भी को...

फेल होने का डर

Image
                                                            फेल होने का डर एक व्यक्ति सफलता पाने के लिए क्या कुछ नहीं करता, लेकिन उसके मन में फेल होने का एक डर होता है, उसके मन में बार-बार ऐसे ही खयाल आते रहते हैं कि “यदि असफल हो गये तो आगे क्या होगा! सब हँसेंगे, लोग क्या कहेंगे।” कई बार तो हम इसी वजह से कोई स्टेप नहीं उठा पाते। हमारे मन में असफलता का डर इस कदर बैठ गया होता है कि हम न तो अवसर का लाभ उठा पाते हैं और न एक स्टेप लेकर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ पाते हैं। कोई नया काम शुरू करने से पहले मन में फेल होने का खयाल आता ही रहता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपने आईडिया पर विश्वास न करें, फेलियर के डर से ही चुपचाप बैठे रहें और अपने सपनों  का  गला  घोटकर मार डालें! असफलता के डर को मन से निकालकर हम तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। डर के आगे जीत है .............................. रिस्क लेकर कोई नया काम शुरू करना आसान नहीं होता, और यद...

असफल होने के कारण

Image
                                असफल होने के कारण हर व्यक्ति जीवन में कभी ना कभी तो असफल जरूर हुआ है। आप इतिहास से कुछ महान वैज्ञानिक, लेखक, उद्यमी, खिलाड़ी, अभिनेता, आदि का नाम याद करिए और उनके बारे में पढ़िए। शायद ही कोई ऐसा महान व्यक्ति होगा जिसने अपने जीवन में असफलता का सामना नहीं किया होगा। असफल होने पर बहुत दर्द होता है। ऐसा महसूस होता है कि हमारी मेहनत का परिणाम हमें क्यों नहीं मिला, क्या कमी रह गई थी, अगली बार प्रयास करना सही होगा क्या, क्या मैं हार मान लूँ और कुछ और करूं? क्या आप मानेंगे अगर मैं कहूं कि सफलता का असली रहस्य असफलता है?  जब आप असफल होते हैं तो आप और बेहतर तरीके से जान पाते हैं कि आप जीवन में क्या चाहते हैं और क्यों चाहते हैं? अगर आपने असफलता का सामना किया है तो आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। ऐसा भी तो हो सकता है कि असफलता एक बुरा अंत नहीं बल्कि एक अच्छी शुरुआत बन जाए। दरअसल, अगर हमें जीवन में हर चीज़ आसानी से मिलने लगेगी तो हम काफी अभिमानी बन जाएंगे और अपने आप को दुनिया में...

कामयाब बनने से रोकती हैं ये आदतें

Image
                   कामयाब बनने से रोकती हैं ये आदतें  जिंदगी में कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्टली स्‍मार्टली काम करना भी जरूरी है. स्‍मार्ट तरीके से काम करने का मतलब है कि आप उन आदतों की पहचान करें जो आपकी राह का रोड़ा बन रही हैं. इन आदतों के चलते हम गलतियां कर बैठते हैं और मौका हाथ से निकल जाता है. इसलिए सही वक्‍त पर इनसे पीछा छुड़ाने की जरूरत है. आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 4 आदतों के बारे में जो आपको कामयाब बनने से रोकती हैं- 1. वक्‍त के साथ न बदलना कामयाबी पाने के लिए जरूरी है कि आप वक्‍त के मुताबिक खुद को बदलते रहें. ऐसा न हो कि आप वक्‍त से पीछे रह जाएं. बदलाव से अर्थ है कि जैसे-जैसे चीजें बदलें आप नई चीजें सीखें और उन्‍हें अपने काम और जीवन में अपनाएं. नए स्किल सीखें. पुराने मैथड पर ही अड़े रहकर लकीर के फकीर न बने रहें. 2.कोई लक्ष्‍य न होना आप कामयाबी की ओर बढ़ रहे हैं या नहीं, इसका आकलन करने के लिए एक लक्ष्‍य तय करना बेहद जरूरी है. इससे फ्यूचर प्‍लान करने में मदद मिलती है. जब कोई लक्ष्‍य होता है तो आप उसे पूरा...