"मेरी दूसरी विदेश यात्रा थाईलैंड ( बैंकॉक )"

                                       "मेरी दूसरी विदेश यात्रा थाईलैंड  ( बैंकॉक )"


मेरी दूसरी विदेश यात्रा थाईलैंड "बैंकॉक " इससे पहले भी मैं अप्रैल 2019 मे मलेशिया की यात्रा कर चुका हूँ
मलेशिया मेरी पहली विदेश यात्रा थी । जो पेनांग शहर मे मैंने 7 दिन बिताए । पेनग शहर की खूबसूरती के बारे मे मैं अपनी पहली विदेश यात्रा मे विस्तार से बता चुका हूँ । बैंकॉक जाने से पहले मैं बहुत ही उत्साहित था। क्योंकि एक वर्ष मे ये मेरी दूसरी विदेश यात्रा थी । 8 नवम्बर 2019 को मैं अकेला ही दिल्ली के इंटेरनेशनल एयरपोर्ट पर 09:50 pm पर पहुंचा , वहाँ मेरे कुछ दोस्त मिल गए । वो भी बैंकॉक जा रहे थे । मैंने उनसे मिलकर एयरपोर्ट पर कुछ फोटो खींचे । वहाँ का एक फोटो मैं यहाँ दिखा रहा हूँ ।


दिल्ली एयरपोर्ट 

मेरी Flight Nook Scoot 9 नवम्बर 2019 को 01:00 am की थी । एयरपोर्ट पर काफी ज्यादा भीड़ थी इस लिए मैं Flight के समय से  4 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुँच गया था । ओर बोर्डिंग पास के लिए लंबी लाइन मे खड़ा था , बोर्डिंग पास की लाइन बहुत लंबी होने के कारण मेरा नंबर लगभग 2 घंटे मे आया । मैं लाइन मे खड़े - खड़े परेशान हो गया था । मैं बोर्डिंग पास लेकर अपनी Flight के लिए चल दिया । मैं अपनी Flight मे 12:45 पर बैठ गया था । Flight अपने समय अनुसार 01:00 am  पर दिल्ली से बैंकॉक के लिए उड़ान भर चुकी थी । दिल्ली से बैंकॉक के लिए  05घंटे ओर 40 मिनिट का लंबा सफर तय करने के बाद हमारी Flight ने बैंकॉक के एयरपोर्ट पर बैंकॉक के समय अनुसार  08:10 am पर लैंडिंग की । बैंकॉक का समय इंडिया से 01:30 आगे हैं । बैंकॉक के एयरपोर्ट पर मैंने कुछ फोटो लिए । एयरपोर्ट का एक फोटो मैं यहाँ दिखा रहा हूँ । 

बैंकॉक एयरपोर्ट 

बैंकॉक एयरपोर्ट से बाहर निकलकर मैंने नराई होटल जाने के लिए एक टॅक्सी की , मुझे लगा की इंडिया जैसी ही टॅक्सी होंगी मगर मैं हैरान था ।की  BMW जैसी कार यहाँ टॅक्सी मे चलती हैं । नराई होटल मे जाने के लिए मुझे लगभग 50 मिनिट लगे होंगे । होटल पहुचने के बाद मैं टॅक्सी से उतारा तो मैंने ड्राईवर से पूछा कितने पैसे हो गए । तब ड्राईवर ने मुझे अपना फोन दिखाया उसमे लिखा था 180 थाईभाट मैंने उसको 200 का थाईभाट नोट दिया ओर उसने मुझे  20 थाईभाट वापिस किए जो इस प्रकार के थे ।

20 थाईभाट 

मैंने अपना सामान उठाया ओर मैं होटल की तरफ चल दिया ,मैं होटल मे 10:00 am पर पहुँच गया था । वहाँ मेरे कुछ दोस्त मिले जो मुझे इंडिया एयरपोर्ट पर मिले थे । उन्होने भी नराई होटल बूक किया हुआ था।  हम सब अपने रूम की चाबी लेने की प्रतीक्षा कर रहे थे । नराई होटल काफी अच्छा था , होटल 8 स्टार था । 


NARAI  HOTEL BANGKOK  

ये हमारा होटल है जो 8 स्टार हैं , होटल काबिले तारीफ था । ओर हमारा रूम भी कपफ़ी अच्छा था 

नराई होटल रूम 

ये हमारा रूम था जिसमे मैं ओर मेरा दोस्त 
मेरा बिजनेस पार्टनर है । हम दोनों इस रूम मे टहरे हुए थे । मेरा दोस्त मेरे साथ Flight मे नहीं आया था । मेरे गुरुजी व मेरे दोस्त की Flight मेरी Flight से 3 घंटे बाद थी । मैं पहले बैंकॉक पहुँचकर अपने रूम की चाबी ली ओर कुछ समय मैंने आराम किया ।  मेरे गुरुजी उसी दिन  05:00 pm पर नराई होटल पहुंचे ।  गुरुजी  अपने रूम मे चले गए , 1 घंटे बाद स्नान करके रूम से निकले ,ओर होटल के कुछ फोटो लिए जो मैं यहाँ दिखा रहा हूँ ।
                                                                                                                                         
                                         


ये फोटो हमने होटल लोभी मे लिए थे । हम काफी खुश थे । हमारे गुरुजी जिनसे हमने स्कूली शिक्षा प्राप्त की उनही के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं । गुरु के साथ -साथ हमारे  बिजनेस पार्टनर भी हैं । जो हमारा मार्गदर्शन समय समय पर कर रहे हैं , श्री सत्यबीर सर जिनहोने मुझे ये बिजनेस दिया ओर मुझे इस काबिल समझा । 
हम सब बैंकॉक मे एक बिजनेस कोन्फ्रेंस  के लिए आए थे । जो हमारी अगले दिन से सुरू होनी थी ।
हम सब होटल से बाहर घूमने चले गए । हमने वहाँ पहले खाना खाया । उसके बाद हम थोड़ा बैंकॉक शहर मे घूमे , हम ज्यादा घूम नहीं पाये ,मगर वहाँ के वातावरन को हमने महसूस किया काफी अच्छा था । प्रदूषण रहित शहर ,नए  नए लोग ,चमचमाती हुई सड़के ,ऊंची - ऊंची इमारते  जैसे हमारा  स्वागत कर रही हो। हमारी बिजनेस कोन्फ्रेंस 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक थी । हमने  वहाँ 4 दिन तक कोन्फ्रेंस की ,हमने वहाँ बिजनेस के बारे मे बहुत ही कुछ सीखा । हमारी कोंफ्रेस सुबह 10:00 am से रात 12:45 तक चलती थी । 1 बजे तक हम एरीना से बाहर निकालकर अपनी बस मे बैठ जाते थे । ओर होटल जाने मे हमे लगभग 30-40 मिनिट लग जाते थे । ओर मैं ओर मेरा दोस्त अपने रूम मे चले जाते थे । मैं रात मे लगभग 1-2 घंटे ही नींद ले पता था । वो इसलिए कि हमे सुबह लगभग 05:00 am पर उठना पड़ता था ओर स्नान करके हम सब नास्ते  के लिए नीचे जहां नास्ता  मिलता था वहाँ चले जाते थे । नास्ता केवल  06:00 से  07:30 am तक ही मिलता था । मैं ओर मेरा दोस्त नास्ता करके हम अपनी बस मे जाकर बैठ जाते थे , जो हमे बिजनेस कोंफ्रेस हाल  मे ले जाने के लिए वहाँ खड़ी रहती थी । बस सुबह 08:10 मिनिट पर चल देती थी ,अगर इस दोरन कोई छुट जाता था तो उसे अपनी टैक्सी से कोन्फ्रेंस हाल तक आना पड़ता था । वहाँ के नियम काफी आछे थे । मुझे वहाँ के नियम काफी पसंद आए । ( ये मेरी अपनी राय हैं ) इसी प्रकार हामरे 4 दिन बैंकॉक मे बीते । 13 नवम्बर कि रात 01:00 बजे हमारी बिजनेस कोन्फ्रेंस खतम हुई । 02:00 बजे  हम सभी अपनी बस से होटल आ गए ओर हम इतने थके हुए थे कि हमे पता भी नहीं चल पाया कि हमे नींद कब आई।  अगले दिन हम सुबह 07:00 बजे उठे और हमने 07:30 बजे नास्ता किया नास्ता करके हम अपने रूम में  आगये।  मैंने अपने सामान की पैकिंग करनी सुरु कर दी क्योंकि मेरी Flight थी और मुझे एयरपोर्ट के लिए निकलना था 
मैंने होटल के बाहर से टॅक्सी की ओर एयरपोर्ट के लिए निकाल गया क्योकि मेरी Flight 9:30 pm बैंकॉक समय अनुसार थी । मैं समय से पहले बैंकॉक एयरपोर्ट पर पहुच गया ओर मैंने वहाँ बोर्डिंग पास लिया ओर अपनी Flight की ओर चल दिया मैं अपनी Flight मे बैंकॉक समय अनुसार 09:10 pm पर बैठ गया था । मुझे विंडो सीट मिली थी जिससे की मैं बाहर का नजारा देख रहा था । 

बैंकॉक एयरपोर्ट 

हमारी Flight ने अपने समय अनुसार 09:30 pm दिल्ली  के लिए उड़ान भरी रात का समय था इतनी उचाई से नीचे केवल लाइट ही लाइट दिखाई दे रही थी , कुछ समय बाद पानी  ओर खाना दिया गया मैंने खाना खाया ओर दोस्तो के साथ बातचीत करने लगा , सभी दोस्त बहुत ही खुश थे । एक दूसरे से बात- चित  करके समय का पता ही नहीं चला , हम सब बातों मे  इतने मगन थे की 5 घंटे 40 मिनिट का लंबा सफर कब बीत गया 




                                                                                 

  

Comments

Popular posts from this blog

मेरी पहली विदेश यात्रा मलेशिया ( पेनांग )

सफलता का रास्ता

कामयाब बनने से रोकती हैं ये आदतें